Celebration of 300th Birth Anniversary of Devi Lok Mata Ahilyabai Holkar in Shivnagar अहिल्याबाई होल्कर की की जयंती पर यज्ञ का आयोजन, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsCelebration of 300th Birth Anniversary of Devi Lok Mata Ahilyabai Holkar in Shivnagar

अहिल्याबाई होल्कर की की जयंती पर यज्ञ का आयोजन

Shamli News - शिवनगर में देवी लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। हवन पूजन पूरे हिंदू रीतिरिवाज से कराया गया और साथ में प्रसाद वितरण किया गया।मात

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSun, 1 June 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर की की जयंती पर यज्ञ का आयोजन

झिंझाना क्षेत्र के गांव शिवनगर में देवी लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। हवन पूजन पूरे हिंदू रीतिरिवाज से कराया गया और साथ में प्रसाद वितरण किया गया। मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किया। बताया कि मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर ने 1 दिसंबर 1767 से 13 अगस्त 1795 तक शासन किया। अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 ग्राम चौड़ी अहमदनगर महाराष्ट्र में हुआ। राष्ट्रीय सचिव ऑल इंडिया धनगर महासभा शेखर पाल ने हिंदू हितों के कार्य में प्रकाश डाला। कहा कि पूरे भारत में मुगलों द्वारा तोड़े गए खंडित किए गए मंदिरों का निर्माण व जीर्णाेद्धार अहिल्याबाई होल्कर ने कराया।

जिसमें प्रमुख मंदिर काशी विश्वनाथ सोमनाथ उज्जैन मंदिर नीलकंठ महादेव मंदिर बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में अन्य मंदिरों की देखभाल की। कहा कि देवी लोक माता अहिल्याबाई न्याय प्रिय शासक थी। इस अवसर पर सन्नी पाल, जयवीर सिंह पाल, सुनील पाल, रमेश पाल, राकेश पाल,मुकेश पाल, वीरेंद्र पाल, महेंद्र देवी, कुमारी पूनम पाल, आयुषी पाल, शिवानी पाल, पदमपाल, कालूराम, जितेंद्र पाल, सौरभ पाल, सूरज पाल, मोनू पाल, राकेश पाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।