ईद-उल-अजहा आज: शहर की 26 मस्जिदों और 2 ईदगाहों में अदा की जाएगी नमाज
Etah News - शहर काजी ने ईद-उल-अजहा पर नमाज के लिए समय की घोषणा की है। सभी मस्जिदों में सुबह 6:30 से 09 बजे तक नमाज अदा की जाएगी। पुरानी ईदगाह में 8 बजे, नई ईदगाह में 8:30 बजे और शाही जामा मस्जिद में 7 बजे नमाज...

शहर काजी के अनुसार ईद-उल-अजहा पर शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी। नमाज सुबह 6:30 से 09 बजे तक अदा की जाएगी। शुक्रवार को शहर काज़ी मुख्तार अहमद उर्फ नजमी ने बताया कि जीटी रोड स्थित शहर की पुरानी ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। नगला पोता स्थित नई ईदगाह में 8:30 बजे नमाज अदा होगी। जीटी रोड स्थित शाही जामा मस्जिद में सुबह 07 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा सब्जी मंडी वाली मस्जिद, मारहरा गेट स्थित अक्सा मस्जिद, किदवई नगर स्थित औलिया मस्जिद, मुस्तफा मस्जिद, होली गेट स्थित तकिया वाली मस्जिद, रेवाड़ी मोहल्ला स्थित चिल्ले वाली मस्जिद, पंजाबपुरा मस्जिद में सुबह 07 बजे नमाज अदा की जाएगी।
किदवई नगर स्थित नूर मस्जिद में सुबह 7:15 बजे, हाजीपुरा स्थित अक्शा मस्जिद में 7:30 बजे, पटियाली गेट मस्जिद में 7:30 बजे, मदीना मस्जिद में 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। लालपुर स्थित मदीना मस्जिद में सुबह 08 बजे, शीतलपुर स्थित कब्रिस्तान मस्जिद में 8:15 बजे, नगला पोता स्थित मदीना मस्जिद में 8:30 बजे, किदवई नगर स्थित मदरसा मस्जिद में सुबह 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर की मस्जिदों में सुबह 6:30 बजे से 09 बजे तक ईद की नमाज अदा की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।