Elderly Man s Body Remains Unidentified After 72 Hours Despite Police Efforts 72 घंटे बाद भी हादसे में जान गंवाने वाले वृद्ध के शव की पहचान नहीं , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsElderly Man s Body Remains Unidentified After 72 Hours Despite Police Efforts

72 घंटे बाद भी हादसे में जान गंवाने वाले वृद्ध के शव की पहचान नहीं

Etah News - 72 घंटे बाद भी एक वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो सकी। शव का पोस्टामार्टम कोतवाली नगर पुलिस द्वारा करवाया गया। जीटी रोड पर तीन दिन पहले शव मिला था, लेकिन रात भर वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। शव की पहचान...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 2 June 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
72 घंटे बाद भी हादसे में जान गंवाने वाले वृद्ध के शव की पहचान नहीं

72 घंटे बाद भी हादसे में जान गंवाने वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पोस्टामार्टम करवाया है। बताया जा रहा है कि रात-भर शव के ऊपर वाहन गुजरते रहे थे। बता दें कि तीन दिन पहले सदर तहसील के सामने जीटी रोड पर वृद्ध का शव मिला था। रात-भर किसी भी वाहन चालक का ध्यान नहीं गया था और शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे थे। शव काफी खराब हो गया था। अगली सुबह जानकारी होने के बाद नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा था।

नगर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान का प्रयास किया। शव की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है। नगर पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।