Farmer Dies from Electric Shock While Watering Fields in Nagla Shyam Village समर शुरू करने गए किसान को लगा करंट, मौत , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsFarmer Dies from Electric Shock While Watering Fields in Nagla Shyam Village

समर शुरू करने गए किसान को लगा करंट, मौत

Etah News - गांव नगला श्याम में एक किसान नीलेश (32) को खेत में मक्का की फसल में पानी लगाते समय करंट लग गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। किसान की मौत से परिवार में भारी शोक का...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 5 June 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
समर शुरू करने गए किसान को लगा करंट, मौत

गांव नगला श्याम में खेत में पानी लगाने गए किसान को करंट लग गया। करंट लगने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार समर को शुरू करते समय करंट लग गया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। कोतवाली अलीगंज के गांव नगला श्याम निवासी नीलेश (32) पुत्र माखन लाल गुरूवार दोपहर को खेत में मक्का की फसल में पानी लगे रहे थे, अचानक विद्युत चली गई। समर बंद हो गई। कुछ देर बाद बिजली आने पर किसान नीलेश समर चलाने पहुंचे।

समर को शुरू कर रह थे उसी दौरान करंट लग गया और अचेत होकर नीचे गिर पड़े। कुछ देर बाद ही किसान की मौत हो गई। काफी देर बाद तक समर शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण देखने पहुंचे। किसान मृतवस्था में पड़े मिले। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।