जीटी रोड पर सड़क हादसे में किसान की मौत
Etah News - सिकंद्राराऊ में धान बेचने जा रहे किसान संजय सिंह (42) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर का डीजल पाइप फटने के बाद एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मारी। हादसे के बाद चालक फरार...

सिकंद्राराऊ धान बेचने के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा हाइवे पर हुआ। जानकारी मिलने पर दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव कपरैटा निवासी संजय सिंह (42) पुत्र रामबाबू शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर में धान लेकन सिकंद्राराऊ गल्ला मंडी जा रहा था। ट्रैक्टर थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया पर पहुंचे थे कि अचानक ट्रैक्टर बंद हो गया। सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को देखा तो डीजल का पाइप फट गया था। इसे वह ठीक कर रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार से आ रही आयशर कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि संजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर दर्जनों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। पुलिस टक्कर मार वाहन चालक की तलाश कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।