Farmers Lack Resting Space as Police Station Takes Over Relaxation Area in Grain Market गल्ला मंडी के किसान विश्राम गृह में स्थापित पुलिस चौकी, आराम करने के लिए भटक रहे किसान , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsFarmers Lack Resting Space as Police Station Takes Over Relaxation Area in Grain Market

गल्ला मंडी के किसान विश्राम गृह में स्थापित पुलिस चौकी, आराम करने के लिए भटक रहे किसान

Etah News - जिले की गल्ला मंडी में किसानों के लिए बने विश्राम गृह में पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है। इससे किसानों को आराम करने में दिक्कत हो रही है। मंडी में दूरदराज से आने वाले किसानों के लिए आराम करने का कोई...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 29 May 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
गल्ला मंडी के किसान विश्राम गृह में स्थापित पुलिस चौकी, आराम करने के लिए भटक रहे किसान

जिले की मुख्य गल्ला मंडी परिसर में किसानों के लिए बने विश्राम गृह को पुलिस ने अपनी चौकी स्थापित कर ली। वर्तमान में मंडी परिसर में कहीं भी किसानों के आराम करने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। प्रदेश स्तरीय मंडी में प्रतिदिन दूरदराज क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या किसान विभिन्न प्रकार के अनाज बेचने आते हैं। उन्हें आराम करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। गल्ला मंडी समिति ने मंडी निर्माण के दौरान ही किसानों के आराम करने के लिए चार-पांच कमरों का विश्राम गृह बनवाया था, लेकिन किसान उस विश्राम गृह का उपयोग नहीं कर सके। पुलिस ने मंडी परिसर में बने विश्राम गृह में गल्ला मंडी परिसर के नाम से चौकी बना दी।

करीब 20 वर्ष पूर्व किसान विश्राम गृह में चौकी स्थापित होने के बाद से अब तक किसी अन्य स्थान पर किसानों के लिए विश्राम गृह की व्यवस्था नहीं की गई। जबकि इस मंडी में एटा, मैनपुरी, कासगंज आदि दूर दराज क्षेत्रों से किसान गेहूं, धान, मूंगफली आदि विभिन्न प्रकार की फसलें बेचने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। उपज बेचने में घंटों समय बिताने के बाद जब किसान थक जाते हैं तो उन्हें आराम करने के लिए आरामदायक विश्राम गृह की जरूरत होती है। मंडी परिसर में बने किसान विश्राम गृह में पुलिस चौकी होने के कारण किसानों को आराम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गल्ला मंडी के जिम्मेदारों के अनुसार एटा। बुधवार को एटा गल्ला मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने बताया कि गल्ला मंडी परिसर में गल्ला बिक्री करने के लिए आने वाले किसानों के लिए कोई अधिकृत विश्राम गृह नहीं है। मंडी समिति ने किसानों के आराम के लिए विश्राम गृह बनाया था, उसमें व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई। वर्तमान में किसानों के लिए औपचारिक रूप से मंडी सचिव कार्यालय के ऊंपर एक कमरे में किसान विश्राम गृह बना दिया गया है, जिससे में अधिकतम सात से आठ लोगों के विश्राम की ही व्यवस्था हैं। उन्होंने बताया कि मंडी प्रसाशन को किसानों के लिए परिसर में कम से कम दो मंजिला विश्राम गृह का निर्माण कराना चाहिए। मंडी परिसर में एक अन्य स्थान पर पुलिस चौकी बनवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने और बजट मिलते ही चौकी का निर्माण करा दिया जाएगा। इसके बाद विश्राम गृह को खाली करा दिया जाएगा। वर्तमान में हमारे कार्यालय के ऊपर सात से आठ किसानों के विश्राम की व्यवस्था है।-अरुण कुमार यादव, गल्ला मंडी सचिव, एटा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।