पंजाब सीएम, आप अध्यक्ष का किसान नेताओं ने फूंका पुतला
Etah News - मंगलवार को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने आसपुर में टोल प्लाजा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया। किसान आंदोलन को कुचलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब तक उनका सामान...

मंगलवार को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के संरक्षक बापू जगजीत सिंह डल्लेवाल के आह्वान पर जिले के पदाधकारियों ने आसपुर स्थित टोल प्लाजा पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पंडित के बताया कि बुधवार को मोर्चा संरक्षक बापू जगजीत सिंह डल्लेवाल के आह्वाहन पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन कर किसानों ने विरोध जताया है। कहा कि खनोरी बॉर्डर पर गांधीवादी नीति के तहत चल रहे किसानों के आंदोलन को कुचलने का काम किया गया।
मांग की है कि जब तक किसानों का सामान वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन और प्रदर्शन जारी रहेगा। संगठन जरा भी पीछे हटने को राजी नहीं है। पंजाब सरकार जल्द से जल्द किसानों का सामान वापस करना चाहिए। इस दौरान प्रदेश सचिव इंद्रजीत यादव, जिलाध्यक्ष हबीब अहमद, जिला उपाध्यक्ष नीरज लोधी, योगेश यादव, विपिन कुमार, अरविंद यादव, शिवम गुप्ता, सोनू गुप्ता, मुनेंद्र यादव, रवि यादव, सैफ अली, प्रेमपाल सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।