Former MLA Rajjan Pal Singh Chouhan Passes Away Mourned by Supporters पूर्व विधायक का निधन, शिक्षा मंत्री सहित अधिकारियों ने जताया शोक, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsFormer MLA Rajjan Pal Singh Chouhan Passes Away Mourned by Supporters

पूर्व विधायक का निधन, शिक्षा मंत्री सहित अधिकारियों ने जताया शोक

Etah News - पटियाली विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे रज्जन पाल सिंह चौहान का निधन बुधवार को हुआ। उनके निधन पर परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में अधिकारियों ने राजकीय सम्मान...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 12 June 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व विधायक का निधन, शिक्षा मंत्री सहित अधिकारियों ने जताया शोक

पटियाली विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक रहे रज्जन पाल सिंह चौहान का बुधवार करीब साढ़े 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन के बाद घरवालों में कोहराम मच गया। समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। गुरूवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, कासगंज की डीएम मेधा रूपम, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवारीजनों को सांत्वना दी। पूर्व विधायक के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर राजकीय सम्मान किया गया। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा का झंडा पार्थिव शरीर पर उड़ाया।

अंतिम संस्कार गांव में उनकी पैतृक जमीन पर किया गया। अंतिम संस्कार से पहले सीओ अलीगंज नीतेश गर्ग, सर्किल पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर कर राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। पूर्व विधायक रज्जनपाल सिंह विधानसभा पटियाली से दो बार भाजपा से विधायक रहे थे। वह एक बार वर्ष 1993 से 1996 तक तो वहीं दूसरी बार 1999 से वर्ष 2001 तक विधायक रहे थे। पूर्व विधायक सहित तीन भाई थे। इनमें एक भाई दर्शन पाल सिंह का तीन वर्ष पहले देहांत हो गया। अब एक भाई धर्मेंद्र पाल सिंह चौहान हैं। पूर्व विधायक की दो बेटियां है। इसमें एक बेटी अनुप्रिया चौहान मुंबई में तो दूसरी बेटी नोएडा में अपने परिजनों के साथ रह रही है। नोएडा निवासी बेटी अनुश्वेता चौहान गांव पहुंची। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, ठाकुर श्यौराज सिंह, तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार, नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय, तहसीलदार पटियाली प्रदीप कुमार विमल, नायब तहसीलदार पटियाली मुकेश कुमार, पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष जैथरा विवेक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर, विधायक पुत्र जीतू राठौर, सूरज राठौर, जिला पंचायत सदस्य कासगंज रत्नेश कश्यप, जिलाध्यक्ष कासगंज नीरज शर्मा, प्रत्येंद्र पाल सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, भाजपा नेता अभिषेक गोपाल शर्मा अर्जुन सिंह राठौर, सोमेंद्र सिंह राठौर सहित हजारों लोग मौके पर मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।