ICAR Launches Developed Agriculture Resolution Campaign 2025 in Awagarh ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में किसानों को बतायी योजनाएं, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsICAR Launches Developed Agriculture Resolution Campaign 2025 in Awagarh

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में किसानों को बतायी योजनाएं

Etah News - अवागढ़ में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सहयोग से 'विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025' का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को कृषि योजनाओं, प्राकृतिक खेती, वैज्ञानिक तकनीकों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSun, 1 June 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में किसानों को बतायी योजनाएं

अवागढ़। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सहयोग से ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का शुभारंभ किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र अवागढ़, कृषि विभाग एवं इफको के माध्यम से अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य किसानों को केन्द्र, राज्य सरकार की कृषि योजनाओं, प्राकृतिक खेती, वैज्ञानिक तकनीकों तथा डिजिटल कृषि उपकरणों की जानकारी, पशुपालन, मुर्गीपालन और मत्स्य पालन संबंधी नवाचारों की जानकारी देना है। शनिवार को ब्लाक मारहरा क्षेत्र के ग्राम अचलपुर, सुरतपुर माफी, हजरतपुर करनपुर, सराय जरैलिया, समसपुर, गोकनी, सिरसा बदन, मुनब्बरपुर, हुसैनपुर में कृषि विज्ञान केन्द्र अवागढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हैड़ डा. मनीष सिंह, कृषि उप निदेशक डा. सुमित पटेल, वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी, इफको के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बना रहे है।

किसानों को नई तकनीकियों की जानकारी दे रहे है। कार्यक्रम में डा. दिनेश मिश्र, डा. एसके सिंह, नीरज सिंह, दीप्ती सिंह, विष्णु सिंह, शिव प्रताप मौजूद रहे। अण्डर-14, 16 क्रिकेट ट्रायल में 60 खिलाडी हुए शामिल एटा, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अण्डर-14 और 16 का ट्रायल एकेडमी मैदान पर कराया गया। एसोसिएशन सचिव अखिल दीक्षित ने बताया कि ट्रायल में अण्डर-14, 16 में 60 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इन खिलाडियों की जिला स्तरीय टीम बनाकर आपस में मैच कराए जाएंगे। उसके बाद जिला टीम घोषित की जाएगी। चयन कमेटी में अंकित यादव, आदेश यादव, सचिव अखिल दीक्षित, रवि यादव, अमित शर्मा, रिंकू दीक्षित मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।