गांव मानपुर में खेत पर जाते समय ट्रैक्टर सहित नाले में गिरा किसान, मौत
Etah News - गांव मानपुर में एक किसान ट्रैक्टर के साथ नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, एक युवक को कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने मामले...

एटा/अलीगंज। गांव मानपुर में रविवार शाम को खेत पर जाते समय ट्रैक्टर सहित किसान नाले में गिर गया। जिसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पॉकलेन गाड़ी की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला। दूसरी तरफ पैदल जा रहे युवक को कार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक दो दिन पहले ममेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आया था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई कर रही है। मध्यप्रदेश जिला मुरैना थाना महुआ के गांव हिगोटा निवासी विनय सिंह तोमर (18) पुत्र केशपाल सिंह तीन दिन पहले मामा मिंटू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गांव बडापुर थाना जसरथपुर आए थे।
रविवार शाम को पैदल-पैदल जा रहा था। गांव नगला मोहन के पास पहुंचे। वही पर कार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी कर रही है। कोतवाली देहात के गांव मानपुर निवासी पप्पू (52) पुत्र हरप्रसाद रविवार शाम को खेत पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में गिर पड़ा। नाले में ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए किसान को बचाने में जुट गए। किसान को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मशीन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। बता दें कि गांव मानपुर के पास काफी गहरा नाला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।