भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह स्वागत
Etah News - एटा में भगवान परशुराम की जन्म जयंती पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।...

एटा। रविवार को ब्राह्मण बंधुओं की ओर भगवान परशुराम की जन्म जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भीड़ के बीच चल रहे डोले यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। भगवान परशुराम की जयकारों के साथ जय श्रीराम के नारों की भी गूंज थी। शहर भर के विभिन्न मार्गों से घूमती हुई शोभायात्रा अरूणा नगर गेस्ट हाउस पर समाप्त हुई। रविवार को शहर में भगवान परशुराम की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने झंडी दिखाकर किया। इसमें ब्राह्मण समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैंड-बाजों की गूंज और पारंपरिक झांकियों की छटा ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया।
इससे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा का शुभारंभ अरुणा नगर स्थित अतिथि निवास गेस्ट हाउस में सामाजिक कार्यक्रम के बाद हुआ। यात्रा में सजे-धजे बैंड-बाजे मधुर धुनें के भगवान के भजन बिखेरते हुए चलते रहे। इनके पीछे भगवान परशुराम की मनोहारी प्रतिमाएं और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इन झांकियों में भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं और उनके आदर्शों को दर्शाया गया। जो कि दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के सदस्यों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें मुख्य रेलवे रोड, जीटी रोड, ठंडी सड़क, घंटाघर, कचहरी रोड, आगरा आदि शामिल रहे। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में अलीगढ सांसद सतीश गौतम के अलावा विशिष्ठ अतिथि के रूप में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, महिला आयोग की सदस्य रैनू गौड़, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता आदि ने शोभायात्रा में प्रतिभाग लिया और भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनिल मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र वशिष्ठ, आरए मोटर्स अजय चतुर्वेदी, मुकुल उपाध्याय, शशी शर्मा, सहकारी समिति निधौली कलां के अध्यक्ष मनोज पचौरी, अर्पित उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, सह संयोजक आदर्श मिश्रा डैनी, अभिषेक शर्मा गोपाल, सौरभ भारद्वाज, विनीत भारद्वाज, स्वागत पचौरी, अनजु मिश्रा, गौरव पाठक, सौरभ पाठक, तरुण शर्मा, अरुण राजौरिया, पुष्पा उपाध्याय, गुंजन मिश्रा, शिवम मुदगल, हरीश मुदगल, सुनील मिश्रा, गौरव दीक्षित, अभिनव मिश्रा, आलोक शर्मा, अखिल दीक्षित, सौरभ दत्त मिश्रा, संजीव तिवारी, दुर्गेश शुक्ला, आलोक तिवारी, माधव पचौरी, रामेश्वर प्रसाद पचौरी, अमित द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।