New Road Construction to Connect Sikandra Rao and Sasni Marg for 1 37 Crore एक करोड़ 37 लाख से बनेगा चिरगंवा जैनपुरा मार्ग, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsNew Road Construction to Connect Sikandra Rao and Sasni Marg for 1 37 Crore

एक करोड़ 37 लाख से बनेगा चिरगंवा जैनपुरा मार्ग

Etah News - सासनी मार्ग से सिकंद्राराऊ मार्ग को जोड़ने के लिए एक करोड़ 37 लाख रुपए में नया सड़क मार्ग बनेगा। इससे जलेसर सासनी मार्ग और सिकंद्राराऊ मार्ग से जुड़े दर्जनों गांवों को सुविधा मिलेगी। विधायक संजीव...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 28 May 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
एक करोड़ 37 लाख से बनेगा चिरगंवा जैनपुरा मार्ग

सासनी मार्ग से सिकंद्राराऊ मार्ग को जोड़े जाने के लिए सड़क मार्ग एक करोड़ 37 लाख रुपए में निर्मित होगा। इस मार्ग के बनने से जलेसर सासनी मार्ग के एवं सिकंद्राराऊ मार्ग दर्जनों गांवों को सुविधा मिलेगी। बुधवार को जानकारी जानकारी देते हुए विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में करीब 300 से अधिक सड़क बनवाई हैं। दर्जनों गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा है। अति शीघ्र रोडवेज बस स्टैंड का शुभारंभ होने वाला है। अवशेष कार्य के लिए धन मुक्त करा दिया है। चिरगवा जैनपुरा मुडई के साथ-साथ अन्य दर्जनों गांव के वासियों को आने जाने में सुविधा मिलेगी।

जिला उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर, भाजपा नेता रमेश पाल सिंह, संतोष प्रताप सिंह, रामगोपाल सिंह, राम प्रताप सिंह एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।