हमारे लोकतंत्र की आत्मा है भारत का संविधान: डॉ. सीरिबेला
सिमडेगा में जिला कांग्रेस कमेटी ने 'संविधान बचाओ अभियान' के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर डॉ. सीरिबेला प्रसाद ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है और इसे बचाने का संकल्प लेना आवश्यक है।...

सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर भवन में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ. सीरिबेला प्रसाद उपस्थित थे। उनके साथ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक एवं जिला संगठन प्रभारी भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, जिला पर्यवेक्षक रमा खलखो उपस्थित थे। मौके पर मंच संचालन जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा एवं बिपिन पंकज मिंज ने एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज जयवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत डेविड तिर्की ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन मनोज जायसवाल ने किया। मौके डॉ. सीरिबेला प्रसाद ने कहा कि भारत का संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। आज जब लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है, तब हमें एकजुट होकर इसे बचाने का संकल्प लेना होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान की रक्षक रही है और रहेगी। झारखंड की माटी में जन्मे आदिवासी समुदायों ने हमेशा न्याय और हक की लड़ाई लड़ी है। आज भी वही भावना हमें प्रेरित करती है। संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह हमारी पहचान है: बंधु तिर्की बंधु तिर्की ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह हमारी पहचान, हमारा हक और हमारा भविष्य है। भाजपा सरकार इसे कमजोर करने की साजिश कर रही है, हमें एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि संविधान ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उनका संरक्षण हमारी पहली ज़िम्मेदारी है। रमा खलखो ने कहा कि महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के अधिकार इस संविधान में सुरक्षित हैं। जनता को गुमराह कर रही है भाजपा: विधायक विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि इस मिट्टी ने हमें अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया है। संविधान ने हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार का हक दिया है। लेकिन आज यही अधिकार छीने जा रहे हैं। जनता को गुमराह किया जा रहा है। विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि कोलेबिरा से लेकर दिल्ली तक हम आवाज़ उठाएंगे। संविधान को बचाना मतलब आम आदमी की आवाज़ को बचाना है। यह लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, सामाजिक न्याय की भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।