Outrage Against Terrorism Candlelight Marches and Protests Follow Pahalgam Attack on Tourists पहलगाम हमले के विरोध में निकाले गए कैंडल मार्च, फूंके गए पाकिस्तान के पुतले , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsOutrage Against Terrorism Candlelight Marches and Protests Follow Pahalgam Attack on Tourists

पहलगाम हमले के विरोध में निकाले गए कैंडल मार्च, फूंके गए पाकिस्तान के पुतले

Etah News - जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 28 पर्यटकों की हत्या के बाद लोगों ने एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 26 April 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम हमले के विरोध में निकाले गए कैंडल मार्च, फूंके गए पाकिस्तान के पुतले

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर देने वाली घटना का हर जाति-धर्म के लोग एक जुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। घटना के बाद से अब तक राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के अलावा व्यापारी और शैक्षिक संस्थाओं के पदाधिकारी आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाल किया विरोध प्रदर्शन

मिरहची। शुक्रवार रात मिरहची उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीओं ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि अर्पित की। उद्योग व्यापार मंडल मिरहची नगर अध्यक्ष अतुल सराफ, युवा अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित सभी व्यापारियों ने जिन्हैरा रोड़ से रैली प्रारंभ की जो कि कस्बा के सभी प्रमुख मार्गों से निकाली गई। खिलाड़ी राम साहू, प्रदीप माहेश्वरी, देवांशु माहेश्वरी, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, दीपक महाजन, चिंटू उपाध्याय, मंयक पुंढीर, हर्ष वर्धन, प्रवीण राघव, शिवम वघेल, पंकज पुण्ढीर, आरआरएस खंड कारवाह अमित महाजन, धन्नू दीक्षित, रितिक चौहान, राजा पंडित, आदेश शर्मा, अशुतोष चौहान, अभिनव गुप्ता व मिर्दुल गुप्ता, आदि व्यापारी सहित युवा मौजूद रहे।

आतंकवाद के खिलाफ जताया विरोध, मृतकों को दी श्रद्धाजंलि

जैथरा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला के खिलाफ जैथरा में कैंडल मार्च निकाला गया। मुख्य बाजार स्थित बारहद्वारी मंच पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकाला गया। राकेश कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, दीपू गुप्ता, अनुपम गुप्ता, शिवकुमार वर्मा, आकाश गुप्ता, अमित राठौर, रितिक वर्मा, विवेक वर्मा, गगन गुप्ता, मगन गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, हृदेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, योगेंद्र यादव, रोहित सक्सेना, प्रेमवीर दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।

पहलगाम हमले को लेकर हुई बाद-विवाद प्रतियोगिता

जलेसर। शुक्रवार को कस्बा के श्रीजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आतंकी हमले को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रेया वार्ष्णेय के वक्तव्य की सर्वाधिक प्रशंसा हुई। इरम खान, अंजलि रावल, अंजली यादव, साक्षी सिंह, मानथा परमार और आर्यांशी सिंह ने प्रभावी तरीके से अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन मनोज भार्गव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनुराधा वर्ष में प्रतीक गुप्ता अंकुश गुप्ता रामवीर सिंह अरविंद दीक्षित शर्मिला तांबेकर विजय सिंह आदि मौजूद थे।

मारहरा विधायक ने दी श्रद्धाजलि

एटा। शुक्रवार मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एवं शीतलपुर ब्लाक प्रमुख पुष्पेन्द्र सिंह लोधी ने सैकड़ों लोगों के साथ शहर के रेलवे पुल स्थित शहीद स्मारक पर पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए हिंदू पर्यटकों को कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक के नेतृत्व में कासगंज रोड से कैंडल मार्च प्रारंभ हुआ। शहीद स्मारक तक संपन्न हुआ। इस मौके पर सौरभ दुबे, संजय वार्ष्णेय, डा. सतेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रदीप, कैलाश शाक्य, राजेन्द्र यादव, रवीश यादव, चन्दन गुप्ता, राजकुमारी यादव, संगीता गुप्ता, रूपल शशि वार्ष्णेय, शैलेश कुमारी, सीमा सिंह, ममता सिंह, गार्गी यादव, वैशाली दुबे आदि मौजूद रहे।

नुक्कड नाटक कर की कार्रवाई की मांग

एटा। कासगंज रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पहलगाम के आतंकी नरसंहार पर नुक्कड नाटक का आयोजन करते हुए लोगों को आतंकवाद के खिलाफ एक जुट होने का संदेश दिया। नुक्कड नाटकों का आयोजन रेलवे रोड, ठंडी सड़क, गांधी मार्केट एवं माया पैलेस चौराहे पर किया गया। नुक्कड नाटक देख लोगों की आंखे नम हो गई। लोगों ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार से जल्द ही आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

सर्जीकल स्ट्राइक कर खत्म किया जाए आतंकवाद

एटा। शनिवार को राष्ट्रीय एकीकृत चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने पहलगाम के मनोहारी पर्यटक स्थल पर हुए हमले में दिवगंतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वरीय प्रार्थना की। इसके साथ ही आतंकवाद एवं दहशत गर्द के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान डॉ विजेन्द्र सिंह वर्मा, डॉ. रामविलास शर्मा, डॉ.एसएस तोमर, डॉ.ओमदेव गुप्ता, डॉ. विशला गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।