Relief for Verma Nagar Residents Special Cleaning Drive by Municipality वर्मा नगर में नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान, मिली गंदगी से निजात, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsRelief for Verma Nagar Residents Special Cleaning Drive by Municipality

वर्मा नगर में नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान, मिली गंदगी से निजात

Etah News - वर्मा नगर के लोगों को गंदगी से राहत मिली है। नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया, जिसमें सड़क और गलियों की सफाई की गई। नालियों की सफाई भी की गई। स्थानीय लोगों ने सफाई के काम को सराहा। सड़क निर्माण...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSun, 15 June 2025 06:14 PM
share Share
Follow Us on
वर्मा नगर में नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान, मिली गंदगी से निजात

वर्मा नगर के लोगों को गंदगी से राहत मिल गई। नगर पालिका की ओर से इस मोहल्ले में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई। यहां पर काफी समय से सफाई नहीं हुई थी। इससे लोग परेशान थे। 13 जून के अंक में बोले हिन्दुस्तान के तहत इस समस्या को गंभीरता से प्रकाशित किया था। सड़क बनाए जाने के लिए पालिका प्रयास कर रही है। आगरा रोड से वर्मा नगर के लिए जाने वाली सड़क पर नगर पालिका की ओर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों की ओर से सड़क की सफाई के अलावा गलियों में भी सफाई की। यह गलियां लंबें समय से साफ नहीं हुई थी।

नालियों को साफ करने का अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक कर्मचारी इस क्षेत्र में सफाई करते रहे। स्थानीय लोगों को राहत मिली कि चलो सफाई काम तो अच्छा हो रहा है। नगर पालिका की जेई लता वर्मा ने बताया कि यह वर्मा नगर की सड़क भी प्रस्तावित है। इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। शासन से बजट मांगा गया है। जैसे ही बजट मिलेगा वैसे ही इस सड़का भी निर्माण कराया जाएगा। मालूम हो कि 13 जून के अंक में सुविधाओं से महरुम वर्मा के वासी के नाम खबर प्रकाशित की थी। इसमें टूटी सड़क से लोग परेशान है। सड़क सही ना होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक स्कूलों के समय होती है। छोटे-छोटे बच्चों को लाने ले जाने में खतरा रहता है। पानी की आपूर्ति के लिए भी नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से निर्देश जारी किए गए है। इससे पानी भी स्थानीय लोगों को मिल सके। वर्मा नगर के लोग अपनी समस्याओं के लिए कई बार जिम्मेदारों से भी गुहार लगा चुके है। वर्मा नगर में गंदगी की जानकारी मिली थी। नगर पालिका के कर्मचारियों को भेजकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गलियों को साफ कराया है। टूटी हुई सड़क का भी सर्वे कराया जाएगा। इससे बजट आते ही सड़क का निर्माण कराया जा सके। वेदप्रिय आर्य, एएसडीएम/ईओ नगर पालिका एटा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।