Reviving Eshan River Farmers and Administration Join Hands for Agricultural Benefit पुर्नजीवित हो ईशन नदी लाखों बीघा कृषि योग्य भूमि सिंचाई को बनेगी वरदान, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsReviving Eshan River Farmers and Administration Join Hands for Agricultural Benefit

पुर्नजीवित हो ईशन नदी लाखों बीघा कृषि योग्य भूमि सिंचाई को बनेगी वरदान

Etah News - एटा में ईशन नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जिला प्रशासन, किसान और भारतीय किसान यूनियन के सहयोग से श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। इससे नदी की मौजूदगी से लाखों बीघा कृषि योग्य भूमि की सिंचाई में सुधार...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSun, 8 June 2025 10:30 PM
share Share
Follow Us on
पुर्नजीवित हो ईशन नदी लाखों बीघा कृषि योग्य भूमि सिंचाई को बनेगी वरदान

एटा। अलीगढ़ जनपद से निकलकर जनपद से होकर गुजरी ईशन नदी को पुनर्जीवित करने की कवायद जिला प्रशासन, किसान और भारतीय किसान यूनियन के सहयोग से साफ-सफाई के लिए श्रमदान अभियान चल रहा है। इन प्रयासों से ईशन नदी पुनर्जीवित होने जनपद क्षेत्र के लाखों बीघा कृषि योग्य भूमि के लिए वरदान साबित होगी। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में अहम भूमिका अदा करेगी। अखिल भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने बताया कि अलीगढ़ से निकलकर एटा, मैनपुरी सहित अन्य जनपदों से ईशन नदी होकर गुजरी है। इसकी मौजूदगी जनपद कन्नौज तक बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि ईशन नदी के पुनर्जीवित होने से जनपद में लाखों बीघा कृषि योग्य भूमि की सिचाई का साधन बनेगी।

नदी किनारे स्थित खेतों की सिंचाई आसानी से किसान कर सकेंगे। जिससे उनको अच्छी फसल मिलेगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जनपद के निधौलीकलां, शीतलपुर, सकीट ब्लॉक क्षेत्र से होकर नदी गुजरी है। यह नदी जनपद में छोटे-बड़े लगभग 100 से अधिक ग्रामों से होकर गुजरी है। नदी में निरंतर जलधारा बहने से कृषि सिंचाई की समस्या का निदान हो सकेगा। पशुपालन को बढ़ाना देने में भी नदी सहायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस से जिला प्रशासन के सहयोग से ईशन नदी को पुनर्जीवित करने के लिए श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें किसान, नौजवान और जनसामान्य की सहभागिता हो रही है। जिससे उम्मीद है कि ईशन नदी को पुनर्जीवित कर किसानों को लाभ पहुंचाने के प्रयास कारगर होंगे। नवें दिन भी अरथरा ईशन नदी पुल के निकट किया श्रमदान एटा, रविवार को प्रातः 7 से 9 बजे तक ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत श्रमदान किया गया। अरथरा पुल के पास ईशन नदी पर नगला वरी, बिजोरी गांव के लोगों ने सहभागिता कर ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के लिए श्रमदान में सहयोग प्रदान किया। ईशन नदी पर पहुंचे लोगों ने बहुमूल्य सुझाव के साथ फावड़ा चलाकर सहयोग किया। फावड़े के सहयोग से श्रमदान कर रहे साथियों ने पतेल, जड़ से उखाड़ कर फेंकने का कार्य किया है। अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस कार्य में राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रवीन कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, ओमवीर सिंह सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।