Tensions Ease After Ceasefire Announced Police on High Alert Amid National Security Concerns पांच दिन के अलर्ट के बाद सीज फायर से मिली राहत, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTensions Ease After Ceasefire Announced Police on High Alert Amid National Security Concerns

पांच दिन के अलर्ट के बाद सीज फायर से मिली राहत

Etah News - ऑपरेशन सिंदूर के तहत पिछले पांच दिनों से चल रहे अलर्ट के बाद, शनिवार शाम को पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीज फायर का आदेश जारी होने से पहले, अधिकारियों ने शहर में चेकिंग और गश्त की। दूसरी ओर,...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 10 May 2025 10:23 PM
share Share
Follow Us on
पांच दिन के अलर्ट के बाद सीज फायर से मिली राहत

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पिछले पांच दिन से चल रहे अलर्ट के बाद शनिवार शाम को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने कुछ राहत महसूस की। दोपहर तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शहर में चेकिंग कर आने-जाने वालों पर नजर रखे रहे। शनिवार की सुबह से ही एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश, एएसपी राजकुमार की ओर से जांच की जा रही थी। दोपहर के समय में दोनों अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। बाजार एवं घनी बस्तियों में अधिकारियों ने भ्रमण कर लोगों ने मिले। शनिवार शाम को अधिकारियों ने राहत की सांस ली कि अब सीज फायर का आदेश जारी हो गया है।

अलर्ट को लेकर भी अधिकारी निश्चित से रहे। पिछले कई दिनों से जिले के अधिकारी अलर्ट पर थे। प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों की छुटिटयां निरस्त कर दी गई थी। जो लोग चले गये थे उनको वापस बुला लिया गया था। ऐसा लग रहा था कि दोनों देशों के बीच युद्ध न हो जाए। जिलेभर के लोगों में भी दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव की पल-पल की जानकारी कर रहे। काम करते समय भी लोग न्यूज चैनलों पर नजरें लगाए रहते थे। सीज फायर की जानकारी होते ही लोगों ने टीवी खोलकर पूरी जानकारी ली। उसके बाद एक-दूसरे से सीज फायर होने पर खुशी जताई। पाकिस्तान समर्थन में वीडिया वायरल करने वाली युवती भेजी जेल पाकिस्तान के पक्ष में वीडियो वायरल करने के मामले में विजयनगर की युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इस मुस्लिम युवती को देशद्रोह के आरोप में जेल भेजा है। विजयनगर निवासी बुशरा कुरैशी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। इस वीडियो में वह पाकिस्तान की सेना के पक्ष में अपना विचार व्यक्त कर रही है। वीडियो में कई बार भारत को लेकर अपमानजनक कटाक्ष किए गए। इस मामले की शिकायत कोतवाली नगर पुलिस से की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकरने के बाद जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।