Three Female Hospital Staff Dismissed for Negligence at Etah Medical College भाकियू स्वराष्ट्र के धरना प्रदर्शन खत्म, तीन महिला कर्मचारी किये गये बर्खास्त, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsThree Female Hospital Staff Dismissed for Negligence at Etah Medical College

भाकियू स्वराष्ट्र के धरना प्रदर्शन खत्म, तीन महिला कर्मचारी किये गये बर्खास्त

Etah News - एटा के मेडिकल कॉलेज में महिला कर्मचारियों की लापरवाही के चलते भाकियू स्वराष्ट्र ने धरना दिया। जांच समिति ने तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करने की संस्तुति की है। रिपोर्ट में बताया गया कि ये कर्मचारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 19 June 2025 04:12 AM
share Share
Follow Us on
भाकियू स्वराष्ट्र के धरना प्रदर्शन खत्म, तीन महिला कर्मचारी किये गये बर्खास्त

एटा, मेडिकल कालेज के स्त्री एवं प्रसूति विभाग के वार्ड में ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारियों के कार्य, व्यवहार को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराष्ट्र कार्यकर्ता, पदाधिकारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को नवीन भवन में गठित जांच समिति एवं भाकियू स्वराष्ट्र पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में दोनों पक्षों की बातचीत, साक्ष्य देखते हुए जांच समिति ने तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करने की संस्तुति कर मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. रजनी पटेल को रिपोर्ट सौंप दी है। बुधवार को नवीन भवन के लेक्चर भवन में हुई बैठक में जांच समिति में शामिल सीएमएस डा. एस चंद्रा, वरिष्ठ परामर्शदाता बालरोग डा. एबी सिंह, विभागाध्यक्ष टीबी एवं चेस्ट डा.संतोष कुमार, गायनी विभागाध्यक्ष डा. साधना सिंह एवं सदस्य मैटर्न सुमन पाथरे मौजूद रहे।

जांच समिति ने बैठक में भाकियू स्वराष्ट्र पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के मामले को लेकर साक्ष्य और वीडियो देखे। महिला कर्मचारी नीलम, संगीता, सुमन का भी पक्ष सुना। जांच समिति ने माना कार्य के दौरान कुछ कर्मचारी रात्रि में डयूटी स्थल पर न होकर अन्य कमरे में दरवाजा बंद कर सो रहे थे। उन्होंने कार्य में घोर लापरवाही बरती गई। घटना के दौरान भाकियू स्वराष्ट्र पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पुरुष प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया गया। उन्होंने वार्ड में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की गई। जिसको जांच समिति ने भविष्य में चिकित्सालय स्टाफ के साथ अभद्रता, धमकी देना, किसी भी प्रकार का कोई दबाव न बनाया जाये। इसके लिए भाकियू स्वराष्ट्र के मौजूद पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को भी हिदायत दी। भविष्य में वह आये तो आईडी कार्ड साथ लेकर आये। जिससे इस तरह के प्रकरण की पुनरावृति न हो। संयुक्त जांच समिति ने महिला कर्मचारी नीलम, संगीता, सुमन की लापरवाही मानते हुए बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है। जिसकी जांच रिपोर्ट प्राचार्य डा. रजनी पटेल को भेज दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।