चारा काटते समय मशीन की चपेट में आकर किशोर की मौत
Etah News - एटा में चारा काटते समय 15 वर्षीय आयुष चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिवार उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया,...

एटा। चारा काटते समय किशोर चपेट में आ गया। किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। सांस होने की आशंका पर परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। थाना जैथरा के गांव तरगवां निवासी आयुष (15) पुत्र सुनील शनिवार रात को चारा काटने की मशीन से चारा काट रहे थे। चारा काटते समय किशोर मशीन की चपेट में आ गया। इतना ही बचने का प्रयास किया। बचने के प्रयास के दौरान मशीन भी किशोर के ऊपर गिर गई।
जिससे किशोर की मौत हो गई। परिवारीजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। शव को अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि बालक घर में सबसे बड़ा बेटा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।