Vandalism in Borra Khurd Shiva Lingam and Idol Defaced Community Outraged अवागढ़ बोर्रा खुर्द में तोड़ दी भगवान शिव की प्रतिमा, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsVandalism in Borra Khurd Shiva Lingam and Idol Defaced Community Outraged

अवागढ़ बोर्रा खुर्द में तोड़ दी भगवान शिव की प्रतिमा

Etah News - गांव बोर्रा खुर्द में असमाजिक तत्वों ने शिवलिंग और शिव की प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना के बाद गांव में लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन गांव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 29 May 2025 10:30 PM
share Share
Follow Us on
अवागढ़ बोर्रा खुर्द में तोड़ दी भगवान शिव की प्रतिमा

अवागढ़ के गांव बोर्रा खुर्द में असमाजिक तत्वों ने शिवलिंग के साथ शिव की प्रतिमा खंडित कर दी। जानकारी मिलने पर गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करने वालों को शांत किया गया है। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बोर्रा खुर्द में गुरुवार की शाम को लोग मंदिर में गए थे। जैसे ही मंदिर के अंदर गए तो वहां पर शिव प्रतिमा और शिवलिंग के अलावा अन्य प्रतिमाएं खंडित कर दी। प्रतियाओं को खंडित होने की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी गई। दर्जनों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। काफी संख्या में लोग थाना पर पहुंच गए।

यहां पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। जिन लोगों ने प्रतिमा को तोड़ा उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस के समझाने पर मामला तो शांत हो गया, लेकिन गांव में तनाव बना हुआ है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। गांव में पुलिस भेजी गई है। क्या विवाद है यह जांच के बाद पता चलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।