Water Crisis at Roadways Bus Stand Amidst Scorching Heat 42डिग्री के पारे में रोडवेज बस स्टैंड पर पीने के पानी का नहीं इंतजाम, परेशान यात्री, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsWater Crisis at Roadways Bus Stand Amidst Scorching Heat

42डिग्री के पारे में रोडवेज बस स्टैंड पर पीने के पानी का नहीं इंतजाम, परेशान यात्री

Etah News - भीषण गर्मी में रोडवेज बस स्टैंड पर पानी की कमी हो गई है। नगर पालिका द्वारा लगाया गया आरओ खराब है और वाटर कूलर से भी ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। लोग मजबूरी में पानी की बोतल खरीदने पर मजबूर हैं। स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 14 May 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on
42डिग्री के पारे में रोडवेज बस स्टैंड पर पीने के पानी का नहीं इंतजाम, परेशान यात्री

भीषण गर्मी में रोडवेज बस स्टैंड पर पीने के पानी का संकट है। नगर पालिका की ओर से लगाया गया आरओ खराब पड़ा है। परिवहन निगम की ओर से लगे वाटर कूलर में भी पानी ठंडा नहीं आ रहा है। हैंडपंप भी नहीं है। इतना ही नहीं जो हैंडपंप लगे वह भी खराब हैं। ऐसे में लोगों को प्यास बुझाने के लिए पानी खरीदकर ही पीना पड़ रहा है। रोडवेज बस स्टैंड पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों का आना जाना होता है। सुबह लेकर रात तक लोगों को बस स्टैंड पर पानी तक नहीं मिलता। नगर पालिका की ओर से पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगाया गया था।

अब इस वाटर कूलर में ना टोटियां है ना ही पानी। दूर से लोग पानी का वाटर कूलर देखकर पीने के लिए पहुंचते है, लेकिन वहां पर पानी नहीं मिलता। रोडवेज निगम की ओर से जो पानी की टंकिया लगी है वह उनमें गर्म पानी आ रहा है। इनमें भी इतनी गंदगी है कि पानी पीने का मन नहीं करता। एक वाटर कूलर भी लगा हुआ है। वाटर कूलर में भी पानी ठंडा नहीं आ रहा है। रोडवेज बस स्टैंड के आसपास भी कोई हैंडपंप नहीं है। लोगों को प्यास बुझाने के लिए बीस रुपये की पानी की बोतल खरीदने पड़ती है। यहां पर पानी के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी से लोग प्यास बुझा रहे है। पानी के लिए कोई व्यवस्था ना होने के कारण यात्री हर समय परेशान रहते है। खराब कर देते हैं आरओ नगर पालिका की ओर से लगाए गए आरओ को जानबूझकर खराब कर दिया जाता है। इस मशीन के खराब होने से स्थानीय दुकानदारों को लाभ होता है। चर्चा है कि यहां के लोग जानबूझकर इसे खराब कर देते हैं। इससे यात्रियों को पानी खरीदकर पीना पड़े। नगर पालिका की ओर से ऐसे लोगों को चिहिंत कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। रोडवेज बस स्टैंड पर पीने का पानी का इंतजाम होना चाहिए। ना जाने कहा-कहां से यात्री आते हैं। उन्हें ठंडा पानी पीने के लिए नहीं मिलता है। नगर पालिका की ओर से पानी के लिए सही व्यवस्था करनी चाहिए। इससे लोगों को गर्मी में पानी पीने के लिए मिल सके। अशोक मिश्रा पानी पीने के लिए कोई व्यवस्था रोडवेज बस स्टैंड पर नहीं है। लोगों को मजबूरी में पानी की बोतल खरीदकर पीनी पड़ती है। नगर पालिका की ओर से लगाया गया आरओ काफी दिनों से खराब पड़ा है। इसे सही कराया जाए। इससे यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों को भी राहत मिल सके। बॉबी, रोडवेज बस स्टैंड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।