महिलाओं की राय लेकर उसका क्रियान्वयन करेगी सरकार
महिला संवाद का किया गया आयोजन, महिलाओं को दी गई जानकारी निदेशक अनुपम कुमार, बारूण बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, जीविका के डीपीएम पवन कुमार, सुरेश चौधरी, अ

औरंगाबाद जिले में बुधवार को विभिन्न जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बारूण प्रखंड के दुधार के रौशनी ग्राम संगठन के महिला संवाद में औरंगाबाद के डीडीसी अनन्या सिंह, डीआरडीए के निदेशक अनुपम कुमार, बारूण बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, जीविका के डीपीएम पवन कुमार, सुरेश चौधरी, अखिलेश कुमार, अमित कुमार ने भाग लिया। डीडीसी ने कहा कि महिलाओं के द्वारा दिए गए सुझाव एवं अपेक्षाओं को जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उस पर विचार कर समाधान एवं नीतिगत निर्णय लिया जाएगा। देव प्रखंड के कल्हौरा के अमर ग्राम संगठन के महिला संवाद में भी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
जीविका के प्रबंधक संचार मो. अनवर हुसैन, डॉ चंदन कुमार ने भाग लिया। उनके द्वारा महिला संवाद के बारे में बताया गया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित नीला देवी, अनार देवी, अरुनता देवी ने अपने अनुभवों को साझा किया। कहा कि बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ सभी को लेना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि औरंगाबाद जिले के सभी 11 प्रखंडों के चयनित कुल 30 ग्राम संगठनो में महिला संवाद का आयोजन किया गया है। अभी तक कुल 739 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया जा चुका है। महिला संवाद महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक पहल है जिसके माध्यम से महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उन्हें दी जा रही है। ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव भी लिया जा रहा है। बुधवार तक कुल 16833 अपेक्षाओं की प्रविष्टि ऐप में की जा चुकी थी। महिलाओं के द्वारा नल का जल, पक्की गली, पुस्तकालय, कंप्यूटर शिक्षा, जीविका भवन, सामुदायिक भवन, आवास योजना, पेंशन की राशी बढ़ाने की मांग की जा रहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।