Weekly Bhagwat Katha at Amar Shaheed Mahavir Singh Girls School Highlights Krishna s Govardhan Leela दिल्ली से तीन शव आते ही रो पड़ा शहबाजपुर गांव, टूटी भीड़, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsWeekly Bhagwat Katha at Amar Shaheed Mahavir Singh Girls School Highlights Krishna s Govardhan Leela

दिल्ली से तीन शव आते ही रो पड़ा शहबाजपुर गांव, टूटी भीड़

Etah News - कस्बे के अमर शहीद महावीर सिंह बालिका विद्यालय में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। आचार्य नारायण प्रसाद द्विवेदी ने गोवर्धन लीला की कथा सुनाई। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और अन्य ने पूजा की। कथा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 12 June 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली से तीन शव आते ही रो पड़ा शहबाजपुर गांव, टूटी भीड़

कस्बा स्थित अमर शहीद महावीर सिंह बालिका विद्यालय में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथा व्यास आचार्य नारायण प्रसाद द्विवेदी ने सातवें दिन गोवर्धन लीला की कथा सुनाई। विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, चेयरमैन जैथरा विवेक गुप्ता और पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने कथा व्यास व व्यास पीठ का पूजन किया। श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास ने कथा का सारांश सुनाकर जीवन जीने की कला बताई और भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होने सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष, गोवर्धन लीला की कथा को सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कराकर गोवर्धन की पूजा शुरू करवाई। इससे नाराज होकर इंद्र ने सात दिनों तक ब्रजमंडल में भारी बारिश और तूफानी हवा से प्रलय मचा दी। इंद्र द्वारा मचाई की प्रलय से बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने कनिष्ठ उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया इसके बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ और भगवान से क्षमा मांगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।