इटावा में सपा कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई की जयंती पर विचार गोष्ठी
Etawah-auraiya News - सपा कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सांसद जितेंद्र दोहरे ने उनके कुशल प्रशासन और सामाजिक सुधारों की सराहना की। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि...

सपा कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती के मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प माला पहनाकर जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे मौजूद रहे। सांसद ने कहा राजमाता अहिल्याबाई होलकर अपने कुशल प्रशासन और न्याय प्रिय शासन और सामाजिक सुधार के लिए जानी जाती थी, उन्होंने अपने राज्य में शिक्षा धर्म और संस्कृति के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक थी। उन्होंने अपने शासनकाल में सुशासन न्याय और धर्म के लिए प्रसिद्धि भी प्राप्त की थी, आज हम लोगों को राजमाता जी के सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है और उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विचार गोष्ठी को सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष एवं कन्नौज के प्रभारी अनिल प्रताप यादव गुड्डू, पीडीए प्रभारी उदयभान सिंह यादव, के के यादव, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी, सीमा यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा, जिला सचिव डी पी सिंह, सीमा पाल, उमेश राजपूत डुल्ले, नरेंद्र सिंह पाल जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, किशन यादव जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, रवी यादव विधायक जिलाध्यक्ष छात्र सभा, प्रीतम सिंह पाल सदस्य जिला पंचायत ताखा, फरहान शकील जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।