कम लागत में अधिक उत्पादन की दी गई जानकारी
Etawah-auraiya News - इटावा में कांकरपुर में किसान सभा और मृदा परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को खेती, मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती और फसल की बुआई के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। क्षेत्रीय अधिकारी ने 2025...
इटावा, संवाददाता। कांकरपुर में किसान सभा और मृदा परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती के बारे में तथा उत्पादन बढ़ाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर कुलदीप यादव अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रताप सिंह ने की। क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के बारे में किसानों को बताया। मृदा परीक्षण,खरीफ फसलों के बारे में, अच्छी गुणवत्ता के बीज तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती, तरल जैव उर्वरक, सन्तुलित उर्वरक का प्रयोग, करने की सलाह दी। खेती की नई तकनीकी के बारे में भी जानकारी दी गई। कृषि विभाग से अवनीश कुमार यादव ने मृदा परिक्षण क्यों कराये ,उससे क्या लाभ है उसकी जानकारी किसानों को दी।
किसानों को खेत में ले जाकर के मृदा नमूना कैसे लिया जाता है यह भी समझाया। उन्होंने बताया कि मृदा की जाँच कराकर ही किसान भाई फसल की बुआई करें जिससे कि उर्वरक की सही मात्रा खेत में दी जा सके और कम लागत में अधिक उत्पादन हो सके। कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान प्रमोद कुयाद, जयपाल यादव, सोनू यादव,विनय मिश्रा, मोनू यादव, नाथूराम, प्रमोद कुमार ,डिप्टी सिंह, अभयराम आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।