Severe Heatwave Hits as Temperatures Soar to 42 Degrees in June इटावा में गर्मी से नही मिल रही राहत, तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsSevere Heatwave Hits as Temperatures Soar to 42 Degrees in June

इटावा में गर्मी से नही मिल रही राहत, तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा

Etawah-auraiya News - जून के पहले सप्ताह में ही तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के कारण लोग घरों में बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। अगले दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को भी लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSun, 8 June 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में गर्मी से नही मिल रही राहत, तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा

जून के एक सप्ताह बाद ही गर्मी ने परेशान कर दिया है। रविवार को तो अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया। इसके कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा और लोग घरों में ही रहे। आने वाले दिनों में जल्दी ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी नही है। इस सप्ताह तो तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है। एक सप्ताह की राहत के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपने रंग दिखाने शुरु कर दिए हैं। रविवार को तो सुबह से ही धूप निकल आई और गर्मी भी बढ़ती चली गई।

दोपहर को तो अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया। इसके कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा था। रविवार के कारण कार्यालयों में अवकाश था इसके चलते लोग घरों से ही नही निकले तो सड़को ंपर सन्नाटा पसरा रहा। जिन सड़कों पर आम दिनों में जाम लगता है उन सड़कों पर भी रविवार को सन्नाटा दिखाई दिया।रविवार के कारण मुख्य बाजार भी बंद था। इसी गर्मी के बीच यात्रियों को रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर वाहनों का इंतजार करते हुए देखा गया। शाम 6 बजे के बाद ही सड़कों पर कुछ चहल पहल दिखाई दी।सूर्यास्त के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। इस साल नौतपा के दिनों में ज्यादा गर्मी नही पड़ी और उन दिनों बादल भी छाए रहे। इसके विपरीत नौतपा के बाद गर्मी अपने तेवर दिखा रही है और तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने लगा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।