शिवपाल सिंह यादव ने ब्रह्माणी देवी मंदिर पर चढ़वाया घंटा
Etawah-auraiya News - फोटो-13 माता के दरबार में भेंट लेकर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौरजसवंतनगर। संवाददातासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जसवंतनगर व

जसवंतनगर, संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर यमुना नदी की तलहटी में बलरई क्षेत्र के ग्राम नगला तौर में स्थित ब्रह्माणी देवी प्राचीन मंदिर पर पीतल का घण्टा और चुनरी भेंट की। विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने माता रानी के समक्ष पूजन अर्चना कर यह भेंट चढ़ाई। ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव ही नहीं, स्व. मुलायम सिंह यादव भी माता रानी के भक्त थे। वह हर चुनाव में माता रानी के दर्शन के बाद चुनावी रैली शुरू करते थे और मतदाताओं से मिलते थे। यह परंपरा शिवपाल सिंह यादव भी बखूबी निभा रहे हैं। बुधवार को शिवपाल सिंह यादव मातारानी के दरबार में स्वयं आकर भेंट वस्तुओं को समर्पित करने के लिए आ रहे थे, लेकिन किसी कारणवश वे आ नहीं सके। इसलिए, उनके निर्देश पर यह वस्तुएं मातारानी को समर्पित की हैं। इस दौरान सभासद राजीव यादव व पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह बघेल मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।