Annual Elections Held at BT Ganj Arya Samaj Udayveer Singh Yadav Elected President बीटी गंज आर्य समाज के प्रधान बने उदयवीर , Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsAnnual Elections Held at BT Ganj Arya Samaj Udayveer Singh Yadav Elected President

बीटी गंज आर्य समाज के प्रधान बने उदयवीर

रुड़की, संवाददाता। बीटी गंज आर्य समाज का रविवार को वार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें उदयवीर सिंह यादव को प्रधान व सतीश कुमार आर्य को मंत्री चुना गया है। चुनाव

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSun, 15 June 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
बीटी गंज आर्य समाज के प्रधान बने उदयवीर

बीटी गंज आर्य समाज का रविवार को वार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें उदयवीर सिंह यादव को प्रधान व सतीश कुमार आर्य को मंत्री चुना गया है। चुनाव डॉ श्याम सिंह, चंद्र प्रकाश आर्य एवं वीरेंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में उदयवीर सिंह यादव को प्रधान व सतीश कुमार आर्य को मंत्री चुना गया। उप प्रधान विजय सिंह वर्मा, वरिष्ठ उप मंत्री सतपाल सिंह, उप मंत्री राजकुमार अनेजा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार राठी, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश कुमार, उप पुस्तकालय अध्यक्ष रविंद्र कुमार, प्रचार मंत्री पवन कुमार एवं लेखा निरीक्षक सतीश कुमार चुने गए। इसके अलावा सदस्यों में हरफूल सिंह राठी, विशाल, आलोक कुमार द्विवेदी एवं ब्रह्मानंद को मनोनीत किया गया।

वार्षिक चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।