इटावा में बोले शिवपाल यादव, देश में सिर्फ नफरत फैला रही है भाजपा सरकार
Etawah-auraiya News - भाजपा सरकार देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार के कारण आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को...

भाजपा सरकार सिर्फ देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। हिंदू मुसलमान के नाम पर आम लोगों को गुमराह करना देश के लिए घातक है। बाबा साहब के संविधान को दरकिनार करते हुए सामाजिक सरोकार बर्बाद कर रही है। यह बातें रविवार को एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन करते सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहीं। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा कि देश प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान हो चुका है, युवाओ को रोजगार नही मिल रहा जिससे देश प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढती जा रही है। भाजपा सरकार में थानों, तहसीलों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है आम लोगों से वसूली की जा रही है। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओ से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। जब समाजवादियों की सरकार होगी तभी प्रदेश खुशहाल बनेगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख/विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू, सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।