Automatic Weather Stations and Rain Gauges Installed for Accurate Weather Forecasting in Fatehpur दोआबा का मानसून बताएगा ऑटोमैटिक वेदर और रेन गेज स्टेशन, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsAutomatic Weather Stations and Rain Gauges Installed for Accurate Weather Forecasting in Fatehpur

दोआबा का मानसून बताएगा ऑटोमैटिक वेदर और रेन गेज स्टेशन

Fatehpur News - -ब्लॉकों में वेदर से मानसून, ग्रापं में रेन गेज से बारिश के आंकड़े -ब्लॉकों में वेदर से मानसून, ग्रापं में रेन गेज से बारिश के आंकड़े-ब्लॉकों में वेदर

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरTue, 20 May 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
दोआबा का मानसून बताएगा ऑटोमैटिक वेदर और रेन गेज स्टेशन

फतेहपुर। मौसम के बदलने से लेकर बारिश की सटीक जानकारी जुटाने की दिशा में तेजी से काम जारी है। ब्लॉकों में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन तो ग्राम पंचायतों में रेन गेज लगाया जा रहा है। आकाशीय बिजली से लेकर बारिश के सही अनुमान से फसलों का बचाव और होने वाले नुकसान का आंकड़ा आसानी से लगाया जा सकेगा। दोआबा में गर्मी के मौसम में आंधी तूफान और बूंदाबांदी के संकट के साथ नदी, नाले, खेत खलिहान लबालब करने वाली बारिश में अधिकांश किसान ही परेशान होते हैं। समय से पहले तापमान में बढ़ोत्तरी और कभी कभी पानी की अधिकता से भी फसलों पर गहरा असर पड़ता है।

मौसम के ऐसे बदलाव को देखते हुए डीएम के आदेश पर कृषि विभाग द्वारा सर्वे प्रक्रिया जारी है। 13 ब्लॉकों के सापेक्ष सात में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन व 776 ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज स्टेशन स्थापित किया जाना है। कार्यदायी संस्था स्काइमेट ने सर्वे कराकर 626 ग्रापं में रेन गेज स्थापित करा दिया है, जबकि डेढ़ सौ ग्रापं में भूमि चिंहाकंन के लिए सर्वे जारी है। शहर, ब्लॉक गांव में आटोमेटिक वेदर स्टेशन से तापमान, आकाशीय बिजली की सटीक जानकारी तो ग्रापं में रेन गेज से बारिश के आंकड़ो की सटीक जानकारी मिल पाएगी। कार्यदायी संस्था के जिला कोऑर्डिनेटर प्रशांत शाही ने बताया कि प्रति रेन गेज की लागत डेढ़ लाख व वेदर स्टेशन में दो लाख का खर्च आता है। पांच फुट तक खुली जगह पर ही स्टेशन स्थापित कराया जा रहा है। ताकि सटीक जानकारी मिल सके। सर्वे जारी है, जल्द काम पूरा कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।