कांग्रेस सेवा दल ने निकाला संविधान बचाओ मार्च
Fatehpur News - -अमर शहीदों को किया गया श्रद्धा सुमन कांग्रेस सेवा दल ने निकाला संविधान बचाओ मार्चकांग्रेस सेवा दल ने निकाला संविधान बचाओ मार्चकांग्रेस सेवा दल ने निक

बिंदकी। नगर से बावन इमली शहीद स्मारक तक कांग्रेस सेवा दल द्वारा संविधान बचाओ मार्च किया गया। पैदल यात्रा बावन इमली शहीद स्मारक पहुंची। जहां पर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के बचाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस सेवा दल द्वारा संविधान बचाओ मार्च निकाला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ के लोग संविधान बदलना चाहते हैं। नगर के ललौली चौराहे के समीप कांग्रेस सेवा दल की एक गोष्ठी हुई। जिसमें संविधान बचाव पर बल दिया गया। कहा गया कि देश में संविधान बदलने की साजिश रची जा रही है।
गोष्ठी के बाद भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संविधान बचाओ मार्च ललौली चौराहे से बिंदकी कस्बे के खजुहा रोड स्थित बावन इमली शहीद स्मारक पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संविधान बचाओ मार्च निकाला गया है। कांग्रेस पार्टी संविधान बदलने नहीं देगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनुराग नरायण उर्फ पुत्तन मिश्रा विनोद द्विवेदी अन्नू बेग शिवाकांत तिवारी आरिफ गुड्डा उषा बाजपेई आकाश शुक्ला फरीदुद्दीन सही तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।