खेती से जागरुक हो किसान, शुरु हुआ विकसित कृषि अभियान
Fatehpur News - -13 ब्लाकों में 15 दिवसीय अभियान से खेती की देंगे जानकारीखेती से जागरुक हो किसान, शुरु हुआ विकसित कृषि अभियानखेती से जागरुक हो किसान, शुरु हुआ विकसित

फतेहपुर। नवीनतम तकनीक की खेती में मिट्टी की उपयोगिता और होने वाले लाभों के प्रति किसानों को जागरुक किया गया। कृषि विभाग ने महिला पुरुष किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। उन्नत किस्म के बीज वितरित कराते हुए बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराई। थरियांव के कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि उपनिदेशक सत्येन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जहां पर पहुंचे महिला पुरुष किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक व पद्धति की जानकारी देकर बीज उर्वरक व उपलब्धता बताया। इसके साथ खेती में कीटनाशक दवाओं के प्रयोग, आधुनिक यंत्रों का प्रयोग, पशु संबंधी बीमारियों व इलाज के साथ प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत खेती प्रणाली, कृषि विकास योजना, पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पैनल का सिंचाई में प्रयोग की जानकारी दी।
वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती के लिए सलाह व सुझाव दिया। उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा शुरु योजनाएं सांझा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ का सजीव प्रसारण दिखाया गया। डीडी ने बताया 29 मई से 12 जून तक प्रत्येक ब्लॉकों की ग्रापं में अभियान चलाया जाएगा। आठ ग्रापं में कार्यक्रम आयोजित हुए है। यहां जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रंजीत चौरसिया, कानपुर अनुसंधान वैज्ञानिक डा. दिलीप मंडल, कल्पना तिवारी, डा. जगदीश किशोर सहित किसान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।