फॉर्मर रजिस्ट्री व किसान सम्मान निधि में कराया पंजीकरण
Fatehpur News - -कृषि वैज्ञानिकों अधिकारियों ने किसानों को किया जागरुक -कृषि वैज्ञानिकों अधिकारियों ने किसानों को किया जागरुक-कृषि वैज्ञानिकों अधिकारियों ने किसानों क

फतेहपुर। खरीफ मौसम में उगायी जाने वाली प्रमुख फसलों की खेती को आधुनिक तकनीक, जलवायु परिवर्तन की जानकारी के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 15 दिवसीय अभियान में कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने किसानों को उन्नत खेती किसानी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विकास खण्ड ऐरायां व विजयीपुर की नौ ग्राम पंचायत गढेमऊ, लंगरपुर, अल्लीपुर बहेरा, टेसाही बुजुर्ग, त्रिलोचनपुर, टेसाही खुर्द, टेनी, सिठीयानी, मझटेनी में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों व विभागीय अधिकारियों ने किसानों को जागरुक किया। कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक डॉ एसपी श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार, भूमि संरक्षण अमित कुमार, डॉ केके हजारा, डॉ टीएम तिवारी, डॉ जितेन्द्र सिंह के अलावा उद्यान, पशुपालन अन्य विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी।
डीडी सत्येन्द्र सिंह ने लाइन के बुआई, नवीनतम तकनीक पद्धति, बीज उर्वरक वितरण व उपलब्धता, कृषि रक्षा रसायनो, पशुओं की बीमारियों के निदान, प्राकृक्तिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आधुनिक यंत्र का प्रयोग, एकीकृत खेती प्रणाली सहित पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण, आधार सीडिंग व फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को उन्नत किस्त की खेतीबाड़ी करने के लिए जागरुक किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।