Poxo Court Sentences Two Men to Three Years for Attempted Rape of Minor in Fatehpur दुष्कर्म के प्रयास में दो दोषियों को तीन साल कैद, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsPoxo Court Sentences Two Men to Three Years for Attempted Rape of Minor in Fatehpur

दुष्कर्म के प्रयास में दो दोषियों को तीन साल कैद

Fatehpur News - दुष्कर्म के प्रयास में दो को तीन साल कैददुष्कर्म के प्रयास में दो को तीन साल कैददुष्कर्म के प्रयास में दो को तीन साल कैददुष्कर्म के प्रयास में दो को त

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 5 June 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म के प्रयास में दो दोषियों को तीन साल कैद

फतेहपुर। किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में पाक्सो कोर्ट महेन्द्र कुमार द्वितीय की अदालत ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दो दोषियों को तीन साल की सजा और छह-छह हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता देवेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 29 नवंबर 2014 को किशनपुर थाने के एक गांव में किशोरी जंगल जा रही थी। तभी गांव के राजेश कुमार और राजू ने रास्ता रोक कर उसे खेतों की ओर घसीटते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।

सुनवाई के दौरान पीड़िता समेत छह गवाहों ने बयान दर्ज कराया। जिस पर अभियोजन व बचाव पक्ष ने जिरह कर अपना पक्ष रखा। कोर्ट ने प्रस्तुत किए गए साक्ष्य, पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी राजेश कुमार व रामू को दोषी ठहराते हुए फैसला सुनाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।