Scandal in Anganwadi Recruitment Fake Income Certificates Exposed in Fatehpur आय प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल के दर्ज हुए बयान , Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsScandal in Anganwadi Recruitment Fake Income Certificates Exposed in Fatehpur

आय प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल के दर्ज हुए बयान

Fatehpur News - आय प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल के दर्ज हुए बयानआय प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल के दर्ज हुए बयानआय प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल के दर्ज हुए बयानआय प्र

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरTue, 8 April 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
आय प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल के दर्ज हुए बयान

फतेहपुर। आंगनबाड़ी भर्ती से लेकर आवास सर्वे में लेखपालों के उजागर हुए खेल ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठे है। कई गलतियां सामने आई तो जिम्मेदारों ने जांच शुरू कर दी है। एक लेखपाल के बयानों को दर्ज करते हुए निजी संचालक के बयान दर्ज होने के बाद खुलकर सामने आएगा। बहुआ ब्लॉक के मोहनपुर गांव में पीड़ित ने आंगनबाड़ी भर्ती के रिक्त पद पर फर्जी तरीके से बनाई गई आय प्रमाण पत्र को निरस्त किए जाने की मांग उठाई थी। साथ ही लेखपाल व जनसेवा केन्द्र संचालक पर भी आरोप लगाए थे। आपके हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिसको संज्ञान में लेकर नायब तहसीलदार उरईलाल राठौर ने लेखपाल के बयान दर्ज किए है। वहीं जनसेवा केन्द्र को बुलाने पर भी नहीं पहुंचा है। हालांकि विभाग जांच में जुटा है।

आंगनबाड़ी भर्ती के बाद आवास सर्वे में बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर के रामदास रामदास अपनी पत्नी मिर्ची व तीन बहुओं के साथ रहते है। भूमिहीन होने पर भी 76 हजार का आय प्रमाण पत्र व उसकी बहु राजकांति की 78 हजार की आय से पात्र भी अपात्र हो गए। पात्रों को अपात्र और अपात्रों को पात्र करने का खेल उजागर हुआ लेकिन अधिकारियों ने अभी तक संज्ञान में नहीं लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।