ससुरालीजनों की लापरवाही से विवाहिता की मौत
Firozabad News - अलीगढ़ में एक विवाहिता की मौत का आरोप उसके ससुरालीजनों की लापरवाही पर लगाया गया है। उसके पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता को दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न का सामना करना...

फिरोजाबाद। अलीगढ़ में ससुरालीजनों की लापरवाही से विवाहिता की मौत होने का आरोप लगाया है। पिता ने दक्षिण थाने में पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है। नक्कारची टोला निवासी ज्याउद्दीन ने अपनी पुत्री शैजी की शादी नौ मार्च 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज से मोहम्मद शीवान निवासी मोहल्ला हुसैनी थाना रसूलपुर के साथ की थी। जो वर्तमान में सर सैय्यद नगर अल असर अमार्टमेंट थाना सिविल लाइन जिला अलीगढ़ में रह रहा है। उसका आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
यह मांग पूरी नहीं हुई तो नौ माह पूर्व पति सहित अन्य ससुरालीजनों ने उसे लात घूसों से पीटकर घर से निकाल दिया। जिससे उसके पेट में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई। तभी से वह अपने मायके में रह रही थी। ढ़ाई माह पूर्व पंचायत के माध्यम से ससुरालीजन उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने फिर से उसकी मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार भी नहीं कराया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पति उसके शव को मायके में छोड़कर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति सहित फरजान, अरशान और रेशमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।