अनवारा दंगल में आखिरी कुश्ती बराबर पर छूटी
Firozabad News - टूंडला में अनवारा में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चंदवीर यादव के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता में कई कुश्तियों का आयोजन किया गया, जिसमें आखिरी कुश्ती हिन्द केसरी...

टूंडला, अनवारा में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चंदवीर यादव के नेतृत्व में किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीआर यादव ने किया। प्रतियोगिता में आखिरी कुश्ती 2 लाख 1 हजार रुपये की हुई, जो बराबर पर छूटी। दंगल प्रतियोगिता में 51000 की कुश्ती, दूसरे नंबर की कुश्ती 31000 रमन हाथरस नकुल नगला गुलाल के मध्य बराबर हुई। तीसरे नंबर की 25000 की अन्ना शमशाबाद करुआ एत्मादपुर के मध्य बराबर हुई। 21000 की कुश्ती, 15000 की कुश्ती, 11000 की कुश्ती, 5000 की कुश्ती कराई गई। आखिरी कुश्ती हिन्द केसरी रामेश्वर सिंह व राजस्थान केसरी चित्रा पहलवान के मध्य हुई जो बराबर पर छूटी।
इस दौरान डीपी यादव पूर्व जिला अध्यक्ष सपा, शिव प्रताप यादव, रमेश चंचल पूर्व विधायक, कमलेश यादव महानगर महासचिव, मोहम्मद फहीम नगर अध्यक्ष टूंडला, योगेश गर्ग, वरिष्ठ नेता अशोक यादव, अजब सिंह, . उदयवीर पोनियां आदि मौजूद रहे। दंगल का संचालन पप्पू पहलवान शमशाबाद ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।