Bike Collision in Urwa Injures Three Riders बाइकों की टक्कर में तीन घायल, हालत गंभीर, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBike Collision in Urwa Injures Three Riders

बाइकों की टक्कर में तीन घायल, हालत गंभीर

Gangapar News - उरुवा में एक ही रूट पर जा रहे दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मेजा थाना क्षेत्र के ओनौर गांव के मोहम्मद सलीम, विकास कुमार और रोहित बाइक पर सवार होकर उंचडीह बाजार से लौट रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 13 June 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
बाइकों की टक्कर में तीन घायल, हालत गंभीर

उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। एक ही रूट पर जा रहे एक ही गांव के दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मेजा थाना क्षेत्र के ओनौर गांव निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र शेरअली तथा ओनौर कुर्मियान निवासी 27 वर्षीय विकास कुमार पुत्र मंगला और 17 वर्षीय रोहित पुत्र पंचलाल गुरुवार की रात बाइक पर सवार होकर उंचडीह बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार नीबी के कुकुरकटवा गांव के सामने पहुंचे आपस में टकरा गए। जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।