धर्मनगरी गयाजी में महापाप, बेटी से रेप का आरोपी बाप गिरफ्तार; फूफा ने भी किया था दुष्कर्म
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। हालांकि इस मामले में पीड़िता ने जो फर्द बयान दिया है वह चौकाने वाला है।

बिहार के गया में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला उजागर हुआ है। जिले के मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी को उसका पिता बार-बार प्रताड़ित करता था। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। 13 साल की लड़की के साथ उसके फूफा ने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। फूफा की भी तलाश की जा रही है। आश्चर्य की बात है कि एक साल से हैवान बाप उसे हवस का शिकार बना रहा था लेकिन, बताने पर भी मां उसकी बातों पर ना यकीन करती थी और ना ही बाप से बचाती थी।
यह घटना विगत 11 जून की रात की बताई जा रही है। दुष्कर्म की इस वारदात का 13 वर्षीय बच्ची ने वीडियो तैयार कर लिया और अपने फूफा को भेज दिया। इस दौरान उसने पुलिस को भी जानकारी दे दी। महिला पुलिस की टीम बच्ची की सहायता के लिए पहुंची और कार्रवाई करते हुए बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। हालांकि इस मामले में पीड़िता ने जो फर्द बयान दिया है वह चौकाने वाला है।
फर्द बयान के मुताबिक लड़की का बाप उसपर आरोप लगाता था कि उसका फूफा के साथ अवैध संबंध है। इसे हथियार बनाकर उसका पिता अपनी बेटी का एक साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। यही नहीं फर्द बयान में यह भी बताया गया है कि उसके फूफा ने पिता से बचाने में उसकी मदद की। लेकिन, फूफा ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
मामला सामने आने के बाद इलाके में खलबली मच गई है। एक 13 साल की नाबालिग को उसके परिवार के लोग ही हवस का शिकार बना रहे थे जिनमें उसका बाप भी शामिल था। पुलिस फूफा की तलाश कर रही है जो फरार है।
पुलिस को दिए बयान में बच्ची ने बताया कि उसपर फूफा के साथ गलत रिश्ते में होने का आरोप लगाता था। यह बात उसने फूफा को बताया तो वह घर आया और साथ ले गया। लेकिन रात में फूफा ने किराय के कमरे रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पिता ने लड़की के अपहरण की शिकायत पुलिस से की तो फूफा उसे घर के पास छोड़कर भाग गया। उसके बाद महापापी बाप ब्लैकमेल करके बार-बार शारीरिक संबंध बनाने लगा। पिता से बचाने के नाम पर फूफा उसे अपने साथ ले जाता और रेप करता था।