Bull Attack Kills 58-Year-Old Man in Tharwai Village सांड़ के हमले से नलकूप ऑपरेटर की गई जान, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBull Attack Kills 58-Year-Old Man in Tharwai Village

सांड़ के हमले से नलकूप ऑपरेटर की गई जान

Gangapar News - सोमवार रात थरवई थाना के नीवीं गांव में एक 58 वर्षीय नलकूप चालक अरुण प्रताप सिंह पर घुमंतू सांड़ ने हमला किया। सांड़ की सींग उनके पेट में घुस गई, जिससे उनकी आंत फट गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 3 June 2025 03:24 PM
share Share
Follow Us on
सांड़ के हमले से नलकूप ऑपरेटर की गई जान

सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना के नीवीं गांव में सोमवार रात नलकूप चालक पर सांड़ ने हमला बोल दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। थरवई थाना क्षेत्र के नीवीं गांव निवासी 58 वर्षीय अरुण प्रताप सिंह उर्फ मटरूपुत्र सूर्यभान सिंह सोमवार रात घर के सामने दरवाजे पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी नींद खुली तो वह बिस्तर से उठकर लघुशंका के लिए जा रहे थे। उसी समय एक घुमंतू सांड़ ने उनके ऊपर अचानक हमला बोल दिया। सांड़ की सींग उनके पेट में घुस जाने से आंत फट गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जागे और लाठी डंडा से सांड़ भगाया।

अरुण प्रताप को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अरुण प्रताप सिंह ग्राम सभा के ही मजरा नरायनपुर स्थित जल निगम की टंकी पर बतौर संविदा नलकूप ऑपरेटर का कार्य करते थे। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दो बेटा व चार बेटियां हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मंगलवार को गांव के ही भाजपा नेता दिनेश पांडे, सुभाष शुक्ला, राजमणि शुक्ला आदि लोगों ने लेखपाल, क्षेत्रीय विधायक व सांसद को फोन करके जानकारी दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।