Yogi Government Approves Establishment of Maharishi Mahesh Yogi Ramayana University in Ayodhya कैबिनेट : अयोध्या में बनेगा महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsYogi Government Approves Establishment of Maharishi Mahesh Yogi Ramayana University in Ayodhya

कैबिनेट : अयोध्या में बनेगा महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय

Lucknow News - योगी सरकार ने अयोध्या में निजी क्षेत्र के तह महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दी है। साथ ही गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय के लिए भी प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 3 June 2025 03:42 PM
share Share
Follow Us on
कैबिनेट : अयोध्या में बनेगा महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय

लखनऊ। विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने अयोध्या में निजी क्षेत्र के तह महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी दे दी। इसके अलावा गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव के लिए प्रायोजक संस्था को आशय-पत्र जारी किए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई। उच्च शिक्षा विभाग के इन दोनों प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूर कर लिया। इसके अलावा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के भवनों के निर्माण से संबंधित पुनरीक्षित प्रायोजना प्रस्ताव भी मंजूर हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।