नारी शक्ति की मजबूती पर ही सशक्त होगा देश
Gangapar News - मांडा। नारी शक्ति मजबूत होने पर ही देश मजबूत होगा। अहिल्याबाई होल्कर जैसी विदुषी
नारी शक्ति मजबूत होने पर ही देश मजबूत होगा। अहिल्याबाई होल्कर जैसी विदुषी वीरांगना ने देश के लिए अपने आपको कुर्बान कर महिला शक्ति को उत्साह देते हुए उनकी प्रेरणास्रोत बनीं। नारी शक्ति की मजबूती के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। उक्त विचार मांडा ब्लॉक के सभागार में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर जन्मशती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कोरांव राजमणि कोल ने गुरुवार दोपहर व्यक्त किया। कहा कि अभी हाल पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के सफाये में महिला शक्ति का खास योगदान रहा। भारत ही एक ऐसा देश है, जिसकी जय जयकार की जाती है, केवल इसलिए कि हम अपनी मातृशक्ति को सफल बनाने के लिए भारत देश को ही मातृ रुप में देखते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा अशोक सिंह ने भी अहिल्याबाई होल्कर के कृतित्व व व्यक्तित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री संतरा देवी, पूर्व जिला महामंत्री मांडवी शरण द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मांडा लीलावती गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिघिया सुब्बालाल प्रजापति, राम बली मौर्या, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि मांडा राजमणि द्विवेदी, विपिन पांडेय, लाल साहब चौबे आदि तमाम लोग मौजूद रहे। अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न आजीविका समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं ने अहिल्याबाई होल्कर से संबंधित गीत व संगीत प्रस्तुत किया। अंत में बीडीओ मांडा अमित मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का विस्तृत जीवन परिचय दिया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय, एडीओ आईएसबी, ग्राम विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल सहित सभी ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।