Ganga Dussehra Celebrated with Refreshing Sherbat Distribution in Uttar Pradesh गंगा दशहरा एवं मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर पिलाया शरबत, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGanga Dussehra Celebrated with Refreshing Sherbat Distribution in Uttar Pradesh

गंगा दशहरा एवं मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर पिलाया शरबत

Gangapar News - लालगोपालगंज। गुरुवार को गंगा दशहरा एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारThu, 5 June 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
गंगा दशहरा एवं मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर पिलाया शरबत

गुरुवार को गंगा दशहरा एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र के अंधियारी टोल प्लाजा के समीप शरबत वितरण का आयोजन किया गया। तपती दुपहरिया में सड़क से गुजर रहे लोग रुक कर लगे स्टाल से शरबत पीकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यहां तक कि आयोजकों ने प्रयागराज लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे सभी वाहनों को रोककर गाड़ी में बैठे लोगों को ठंडा शरबत व नींबू पानी पिलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रमाकांत पांडेय एवं राजा पांडेय ने इसे अपना सौभाग्य बताया। शरबत वितरण के दौरान विपुल तिवारी, संदीप पांडेय मोनू पांडेय, कुलदीप तिवारी, विमलेश यादव, विमल मिश्र, बबलू उपाध्याय, राजू मौर्य, विवेक कुमार विश्वकर्मा ने सहयोग प्रदान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।