Menstrual Hygiene Day Addressing Myths and Promoting Awareness on Women s Health किशोरियों को दी गई स्वच्छता संबंधी जानकारी, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsMenstrual Hygiene Day Addressing Myths and Promoting Awareness on Women s Health

किशोरियों को दी गई स्वच्छता संबंधी जानकारी

Gangapar News - सैदाबाद। मासिक धर्म से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने एवं इस अवधि के दौरान स्वच्छता

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 28 May 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
किशोरियों को दी गई स्वच्छता संबंधी जानकारी

मासिक धर्म से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने एवं इस अवधि के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों के प्रति जागरूकता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को शारीरिक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर किशोरी, बालिकाओं और महिलाओं की एनीमिया की जांच कर आयरन फोलिक एसिड के सेवन के लाभ और सेनेटरी पैड के उपयोग और निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद आरकेएसके प्रेम कुमार मौर्य ने कहा कि माहवारी महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है।

समाज में इसके प्रति फैली भ्रांतियों, गलतफहमियां एवं धार्मिक विश्वासों से जोड़कर उसे जटिल बना दिया गया है। इसीलिए मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता गतिविधियों एवं शिक्षा सत्रों के माध्यम से सकारात्मक माहौल स्थापित करने का प्रयास किया जाता है। अधीक्षक डॉ सौरभ रावत ने बताया कि किशोरावस्था शुरू होते ही लड़के एवं लड़कियों में कई शारीरिक बदलाव होते हैं, जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन ज्यादातर किशोर-किशोरियों को शारीरिक बदलावों की जानकारी नहीं होती है। किशोरियों में होने वाले बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण माहवारी की शुरुआत होना है। सही जानकारी ना होने के कारण लड़कियां माहवारी शुरू होने पर शर्मिंदगी का अनुभव करती है। जिसका असर उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है और कई बार तो उन्हें संक्रमण का सामना भी करना पड़ता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।