One Nation One Election Awareness Program Highlights Challenges of Frequent Elections एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रबुद्ध सम्मेलन में जुटे भाजपाई, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsOne Nation One Election Awareness Program Highlights Challenges of Frequent Elections

एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रबुद्ध सम्मेलन में जुटे भाजपाई

Gangapar News - एक राष्ट्र एक चुनाव प्रबुद्ध सम्मेलन में जुटे भाजपाई-ब्लाक परिसर में हुआ आयोजनकरछना।ब्लाक सभागार में एक राष्ट्र-एक चुनाव के प्रबुद्ध समागम का आयोजन कि

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 27 April 2025 03:54 PM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रबुद्ध सम्मेलन में जुटे भाजपाई

ब्लॉक सभागार में एक राष्ट्र-एक चुनाव प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल ने की। मुख्य अतिथि भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि बार-बार चुनाव से आम जनता, कर्मचारी, अधिकारी परेशान होते हैं। बार-बार चुनाव में जो आमजन पैसे विकास के लिए होते है वह खर्च होते। साथ ही मतदाता मतदान में रुचि नहीं रखते। इससे निजात पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त समृद्धशाली राष्ट्रनिर्माण के वाहक है। सभी अधिवक्ता, डाक्टर, किसान, व्यापारी, किसान आम जनमानस गांव-गांव जाकर अपने-अपने संगठनों अपने साथियों को जागरूक करते हुए बताना होगा कि जब एक राष्ट्र है तो चुनाव अलग-अलग क्यों। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस और पीडीए वाले आम जनमानस में भ्रम फैलाने का षड्यंत्र करते हैं। हम सभी को जनता की बीच जाकर इनके षड्यंत्र को बताना होगा कि 1967 तक सभी चुनाव एक साथ होते थे। उसका अनूसरण करते हुए जनहित और विकसित राष्ट्र निर्माण हेतु बार-बार चुनाव व राजनीति से देश का विकास रूक जाता है। प्रमुख प्रतिनिधि करछना कमलेश द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी ने किया। इस मौके पर विनोद प्रजापति, मुकेश कोल, विपिन केसरी, अश्वनी सिंह, अजय सिंह, अवतार किशन सिंह दादू, राजमणि पासवान, शोभनाथ, रिंकू सिंह, राजेश शुक्ल, डा.देवी सिंह, दिलीप चतुर्वेदी, योगेश शुक्ला, सुधाकर पांडेय, सविता मिश्रा, सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।