Relief from Heat Sun Enters Rohini Nakshatra Signaling Monsoon Ahead भीषण गर्मी से राहत पर उमस ने किया बेहाल, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsRelief from Heat Sun Enters Rohini Nakshatra Signaling Monsoon Ahead

भीषण गर्मी से राहत पर उमस ने किया बेहाल

Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। तपती गर्मी से राहत का कुदरती चक्र शुरू हो गया। शनिवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 24 May 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी से राहत पर उमस ने किया बेहाल

तपती गर्मी से राहत का कुदरती चक्र शुरू हो गया। शनिवार को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हो गया। यह सिर्फ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि भारतीय पंचांग और मेदिनी ज्योतिष की दृष्टि से वर्षा ऋतु का अग्रदूत है। यही वह पल है, जब सूर्य की स्थिति पृथ्वी पर मौसम के रंग बदलने का संकेत देता है। ज्योतिष विशेषज्ञ पं उमेश शास्त्री दैवज्ञ ने बताया, सूर्य का यह गोचर रोहिणी नक्षत्र में जब होता है, तो इसे नौतपा कहा जाता है। नौतपा के 9 दिन गर्मी से मौसम को गर्मी से तपाते हैं, जिससे धरती और वातावरण वर्षा के लिए अनुकूल हो जाते हैं।

इस बीच आंधी, उमस, बूंदाबांदी और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार रहते हैं। अब जैसे-जैसे सूर्य रोहिणी की ओर बढ़ेगा, मौसम बदलता जाएगा। यह सिर्फ मौसम परिवर्तन नहीं है, बल्कि ऋतुओं की परंपरा में अगला अध्याय है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे झुलसाने वाली गर्मी नहीं रही, लेकिन नमी के कारण उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में फिर से आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया है। नौतपा के दौरान भी आंधी व बारिश की संभावना रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।