करछना में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Gangapar News - कौंधियारा के करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का पति दिल्ली में काम करता है।...

कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दिवंगत महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। गुरुवार को ग्रामपंचायत डीहा के मजरा चुप्पेपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर मारने पीटने व हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सात वर्ष पूर्व चुप्पेपुर निवासी राजेश प्रजापति ने अपने बड़े बेटे प्रदीप प्रजापति की शादी मध्य प्रदेश के पटेहरा निवासी मुन्नीलाल की बेटी सविता प्रजापति के साथ किया था।
शादी के बाद महिला ने दो बेटी शिवानी ,मान्सी व एक बेटा शिवांश को रूप जन्म दिया। मृतक महिला का पति प्रदीप दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करता है। ग्रामीणों के मुताबिक ससुरालजनों से तालमेल ठीक न होने के चलते सविता ज्यादा समय अपने मायके में रहती थी। दो हफ्ते पूर्व वह ससुराल आई। मंगलवार को पेट में दर्द होने के बाद उसे पास के एक मेडिकल स्टोर की दुकान से दवा लाकर दिया गया। दवा खाने के दो दिन बाद तक आराम रहा। इसके बाद बृहस्पतिवार को दोबारा दर्द हुआ तो परिजन पास के एक निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रेफेर के दौरान रास्ते मे ही महिला ने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष की तरफ से महिला को मारने पीटने और हत्या को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर करछना थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले में एसओ करछना अनूप सरोज ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।