Tricolor March in Jasra to Celebrate Armed Forces Valor after Operation Sindoor तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना जागृत करना, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTricolor March in Jasra to Celebrate Armed Forces Valor after Operation Sindoor

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना जागृत करना

Gangapar News - जसरा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की सेना के अभिनंदन और कृतज्ञता व्यक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 25 May 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना जागृत करना

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की सेना के अभिनंदन और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए शनिवार को जसरा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयसिंह पटेल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने खंड विकास कार्यालय जसरा से जसरा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा समापन पर मुख्य अतिथि जय सिंह पटेल ने कहा कि देश की सेना के शौर्य और शक्ति से पुनः पूरे विश्व में भारत का कीर्तिमान फैला है। मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ला ने कहा देश की सेना ने पुनः तिरंगे का मान बढ़ाया पूरे विश्व में फैलाया है। इस अवसर पर संयोजक जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला (प्रचंड), महामंत्री भूपेंद्र पाठक, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, प्रीतम केसरवानी, राकेश पाठक, अर्जुन विश्वकर्मा, शंकर लाल गुप्त, ग्राम प्रधान जसरा आशीष सोनकर, आलोक द्विवेदी, दरोगा शुक्ला, नंद कुमार पांडेय आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।