अमेठी-तिरंगा यात्रा विजय संकल्प का उत्सव: अमरपाल मौर्य
Gauriganj News - गौरीगंज में भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। सांसद अमरपाल मौर्य ने यात्रा का नेतृत्व किया और इसे विजय संकल्प का उत्सव बताया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शहीदों...

गौरीगंज। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। पार्टी के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने तिरंगा यात्रा को मां भारती व भारतीय सेना का जयघोष बताते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा विजय संकल्प का उत्सव है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के संयोजन में फल मंडी से शुरू होकर तिरंगा यात्रा ब्लाक कार्यालय के शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। जहां भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। हांथों में तिंरगा लिए लोग भारत माता के जयघोष लगा रहे थे।
सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर की गई सैन्य कार्रवाई ने भारत की संप्रभुता और शौर्य ने पूरे विश्व को संदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अपने कूटनीतिक कौशल व सैन्य सामर्थ्य का सही उपयोग किया है। प्रदेश के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि भारत की सेना पर हर नागरिक को गर्व है। दुनिया में सबसे सशक्त डिफेंस सिस्टम इजराइल का माना जाता था लेकिन हमारे भारत के डिफेंस सिस्टम ने इस बार उन्हें भी पीछे छोड़ दिया। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि यात्रा में एमएलसी शैलेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, दयाशंकर यादव, रामप्रसाद मिश्रा, दुर्गेश त्रिपाठी, काशी तिवारी, उमेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, राकेश विक्रम सिंह, मानसिंह राठौर, गौरव सिंह, भवानी दत्त दीक्षित, राकेश त्रिपाठी, भागीरथी मौर्य, केशव सिंह, अजय सिंह गौर, अशोक मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।