दो बाइकों की टक्कर में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल
Gauriganj News - शनिवार की शाम धम्मौर थाना क्षेत्र के देवलपुर गांव में एक बाइक दुर्घटना हुई। संजय कुमार और उनकी पत्नी कमला देवी की बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और...
Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजSun, 15 June 2025 05:30 PM

मुसाफिरखाना। शनिवार की देर शाम थाना धम्मौर क्षेत्र के देवलपुर गांव निवासी संजय कुमार (36) और उनकी पत्नी कमला देवी बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे मुंशीगंज मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।